गढ़वा : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में लोक आस्था के महापर्व छठ का विराट आयोजन किया जाता है

-

ब्यूरो – विवेक चौबे

गढ़वा : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में लोक आस्था के महापर्व छठ का विराट आयोजन किया जाता है।

इस दौरान स्थानीय सभी गावों के साथ साथ झारखंड के दूसरे जिलों व देश के कई दूरस्थ प्रदेशों के भी छठव्रती व उनके परिजन सामुहिक महाअनुष्ठान में भाग लेने सतबहिनी झरना तीर्थ आया करते हैं।

निराहार व्रतियों, उनके परिजन व दर्शकों की बड़ी संख्या को मिलाकर यहां साढ़े तीन लाख लोग आया करते हैं।

इस महाजुटान को ध्यान में रखते हुए संबंधित व्यवस्था को अंतिम रूप देने को लेकर एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है।

मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह व सचिव पं. मुरलीधर मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि 18 अक्टूबर 2024 की सुबह 10.30 बजे से बजरंगबली मंदिर प्रांगण में उक्त बैठक होगी।

\इस बैठक में समिति के सभी कोटि के सदस्यों – यथा विशिष्ट स्थायी सदस्य, स्थायी सदस्य व सामान्य सदस्यों के साथ आम जनों को भी आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में सबका भाग लेना अनिवार्य बताया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]