झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह दिल्ली राजपथ समाधि स्थल पहुंच, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए 99 वे जयंती मौके पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

-

झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह दिल्ली राजपथ समाधि स्थल पहुंच, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए 99 वे जयंती मौके पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

झरिया। झरिया विधानसभा अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह के धर्मपत्नी सह झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के द्वारा देश हित मे किए गए कार्यों को याद करते हुए 99वे जयंती पर नई दिल्ली राजपथ स्थित उनकी समाधि स्थल पहुंच ‘सदैव अटल ‘ स्मृति स्थल पर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी भावमिनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती के इस अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट के नजदीक स्थित सदैव अटल स्मृति स्थल पर आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि पूर्व प्रधानमंत्री का लंबी बीमारी के बाद 93 साल की उम्र में यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 25 दिसंबर को निधन हो गया था।

मौके पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हे श्रद्धांजलि दी। श्रीमती सिंह ने कहा कि मूल्यों और आदर्शों की राजनीति के साधक, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट कवि, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. आपका ऋषियों जैसा जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा है। ‘देश अटल जी के योगदान को हमेशा याद रखेगा।
वही झरिया शहर अंतर्गत भाजपा नेता अरिंदम बनर्जी ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के तस्वीर पर मलर्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत के देश वासियों के हित के लिए जो पूर्व प्रधान मंत्री बाजपाई जी ने कार्य किए हैं। जिसे याद करते हुए आज भी देश की जनता को उनकी कमी खलती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]