गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसांग गांव के एक वृद्ध व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई।गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसांग गांव के एक वृद्ध व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई।

-

जिला ब्यूरो, विवेक चौबे गढ़वा

गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसांग गांव के एक वृद्ध व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई।

यह घटना उक्त गांव स्थित कान्हा ढोंढ़ नामक स्थान पर घटी है। घटना गुरुवार की रात तकरीबन 08 बजे की है। मृतक की पहचान चूल्हन रजवार 65 वर्ष पिता स्वर्गीय रामप्रीत रजवार के रूप में की गई। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है। मालूम हो कि रात 08 बजे के करीब चूल्हन रजवार की झोपड़ी मड़ई से कुछ दूर रहने वाले रामचंद्र मिस्त्री ने चूल्हन को चिल्लाते हुए आवाज सुनी। उस वक्त मिस्त्री पेशाब करने के लिए अपने घर से बाहर निकले था। उसने चिल्लाने की आवाज सुनकर गोसांग गांव स्थित चूल्हन रजवार के घर में फोन किया। कहा कि चूल्हन रजवार के चिल्लाने की आवाज आ रही है। लग रहा है जैसे कोई उन्हें मार रहा हो। यह सूचना पाकर पत्नी मूलिया देवी कई लोगों के साथ मौके पर पहुंची। वहां देखा कि चूल्हन रजवार की मौत हो चुकी थी। उनका गला कटा हुआ था। पीछे का मांस मात्र लगा हुआ था। इस स्थिति को देखकर पत्नी व परिजन रोने-चिल्लाने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार चूल्हन रजवार का पुराना घर पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कादल गांव में था। वहां उनकी कुछ जमीन है। वे वर्षों पहले आकर कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत गोसांग गांव में बस गए थे। बुधवार को कादल गांव में गोतिया से चल रहे भूमि विवाद को लेकर चूल्हन की बहस हुई थी। वह कुछ जमीन जोतवा कर घर लौटे थे। चूल्हन ने लौट कर बताया था कि गोतिया के लोगों ने कहा है कि जमीन के पैदा खाने के लिए रहने देंगे तब न। रोते चिल्लाते हुए चूल्हन की पत्नी मूलिया देवी ने कहा कि उन्हीं लोगों ने पति का सिर काट कर हत्या कर दी। स्थानीय चौकीदार ने कांडी थाना को रात में ही घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम दल-बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांडी थाना की पुलिस पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना की पुलिस के सहयोग से कादल गांव के दो संदिग्ध आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने चूल्हन रजवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]