राष्ट्रीय तिरंदाजी चैम्पियनशिप मधु कुमारी के अलावा कई खिलाड़ियों को झारखंड के मुख्य मंत्री व खेल मंत्री ने मैडल पहनाकर किया सम्मानित …

-

राष्ट्रीय तिरंदाजी चैम्पियनशिप मधु कुमारी के अलावा कई खिलाड़ियों को झारखंड के मुख्य मंत्री व खेल मंत्री ने मैडल पहनाकर किया सम्मानित।

झरिया। राष्ट्रीय तिरंदाजी चैम्पियनशिप में तिन पदक विजेता मधु कुमारी ने झरिया के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के नाम रोशन किया है। जिसके सम्मान में सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के नेतृत्व में झरिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत चासनाला न्यू मोतीनगर, झरिया, धनबाद निवासी संतोष दास की तीरंदाज़ पुत्री मधु कुमारी ने झारखंड विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी तथा खेल मंत्री हाफिजुल हसन से मुलाकात किया। मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने मधु को राज्य का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री हसन ने भी मधु को मेडल पहना कर बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामना दी।

विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरे अथक प्रयास से गत वर्ष खेल विभाग द्वारा चासनाला की मधु कुमारी, ज्योति कुमारी तथा जेलगोरा निवासी मो० आदिल को तीरंदाजी हेतु 2.5 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी आधुनिक कंपाउंड धनुष क्रय हेतु उपलब्ध कराया गया था, आज मधु ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल ला कर झरिया ही नहीं बल्कि पूरे देश में राज्य का नाम रौशन किया है। आगे भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करे यही कामना करती हूं।
विदित हो कि मधु कुमारी ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीत कर धनबाद जिला के साथ साथ झारखंड का नाम रौशन किया है।
मधु कुमारी ने गुजरात के नाडियाड (अहमदाबाद) में एसजीएफआई द्वारा 10 दिसम्बर को राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में 03 पदक जीते।
1. बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक।
2. एकल 50 मीटर दूर की लक्ष्य पर निशाना साधा कर सिल्वर मेडल।
3. ओवरऑल ब्रांच में कांस्य पदक जीता। हाल के दिनों में (15 नवंबर से 22 नवंबर, 2023 के बीच) मधु ने भरतपुर राजस्थान में आयोजित 43 एनटीपीसी नेशनल आर्चरी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। मधु जिला स्तर राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी में भाग लेकर अब तक 23 पदक जीत चुकी है।साथ में हेट कांडरा, सिंदरी निवासी तीरंदाज़ खुशी कुमारी भी अपने पिता पप्पू महतो के साथ मुख्यमंत्री कक्ष में उपस्थित थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]