कांग्रेस कार्यालय झरिया मे हुई प्रेस वार्ता, विकाश कार्य मे रोड़ा लगाने का विपक्ष पर लगाया आरोप।

-

झरिया। झरिया कतरास मोड़ स्थित झरिया विधायक कार्यालय में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के द्वारा झरिया की विकाश की रफ्तार को बाधित करने हेतू विपक्ष द्वारा ओछी मानसिकता कार्यो पर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रेस को संबोधित करते हुए झरिया विधायक प्रतिनिधि के डी पांडे एवं धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव अशोक बरनवाल ने कहा कि झरिया की लोक प्रिय विधायक विकाश की गाथा झरिया के विकाश से लगातार लिख रही हैं, इसी क्रम में जनता के साथ किया गया वादा निर्बाध जलापूर्ति की गई थी, इस वादा में सबसे बड़ी समस्या जामाडोबा जल संयंत्र में 24 घंटे बिजली नहीं मिलती इसी समस्या को दूर करने उन्होंने 22 अगस्त 2023 को 2.36 करोड़ लागत की समर्पित फीडर 11kv जो सीधे 7.6km तक बिजली कनेक्शन जोड़कर फीडर निर्माण किया जायेगा। जिससे 24 घंटे जल संयंत्र को बिजली आपूर्ति की जायेगी।जिसका शिलान्यास विधायक ने किया तब जेबीभीएनएल के अभियंता चंद्र पूर्ति जी 4 माह में पुरा करने को कहा।मगर विपक्ष को ये विकाश रास नहीं आया और सुनियोजित तरीके से चार बार बिजली खम्ब्बे की चोरी हुई।
अब तक 115 पोल गाड़े गए जिसमें चार बार लगातार कुल 34 पोल चोरी हो गए जिसकी एफ आई आर कनीय अभियंता राकेश कुमार डिगवाडीह के अभियंता आलोक करकेटा संवेदक बलराम कुमार ने जोडा पोखर थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। इससे अभी तक 30 लाख का नुक्सान हुआ हैं। हमलोग जिला प्रशासन से इस घटना की उचस्तरीय टीम गठित कर जांच की मांग करते हैं। अगर प्रशासन अभियुक्त को पकड़ लेगी तो विपक्ष का चेहरा सब के सामने आ जायेगा।
नहीं तो हम कार्य कर्ता चौकी दार बन कर विकास कार्य को पुरा करेगे और झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने झरिया के विकाश का जो बिडा उठाया है उसे पुरा करके रहेंगे। मौके पर
विधायक प्रतिनिधि के डी पांडे, सूरज सिंह, जिला महा सचिव अशोक बरनवाल जिला ओ बी सी कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम रवानी, झरिया नगर अध्यक्ष रतनेश यादव, महेश शर्मा,गणेश बहादुर सिंह,रामजी सिंह,भोला नाथ सिंह, शिव संभु प्रसाद, कुंदन मोदक, दीपक शर्मा सहित दर्ज़नो लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]